SSO Password रिकवर करें – स्टेप बाय स्टेप गाइड

क्या आप अपना SSO ID अकाउंट लॉगिन करना चाहते है? लेकिन पासवर्ड भूल चुके है ! SSO ID Password रिकवर करें! लेकिन कैसे? इन सभी सवालों का जवाब आपको इस पोस्ट में मिल जाएगा। 

नीचे दी जानकारी की मदद से आप आसानी से मोबाइल, ईमेल आईडी और SMS के जरिए अपना SSO ID Password रिसेट या रिकवर कर सकते है। 

SSO Password रिकवर करें

एसएसओ आईडी पासवर्ड रिकवर करने के लिए नीचे दी जानकारी को पढ़े और स्टेप बाय स्टेप फॉलो करे।

  • SSO ID Password रिसेट करने के लिए आपको ऑफिसियल पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर विजिट करना है। 
  • अब नीचे Login to Rajsso बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके लैपटॉप में लॉगिन का एक फॉर्म ओपन होगा जिसमे आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करना है। 
  • इसमें आपको I forgot my password ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर Forgot Password का एक फॉर्म आएगा। 
  • इस फॉर्म में आपके सामने SSO ID Password Recover करने के दो ऑप्शन आएँगे।
  • मोबाइल 
  • ईमेल आईडी 
  • आप इन दोनों में से किसी भी एक ऑप्शन के जरिए अपना SSO ID Password रिकवर या रिसेट कर सकते है। 

Mobile से SSO ID Password Reset कैसे करें?

  • मोबाइल से SSO ID Password रिकवर करने के लिए आपको पोर्टल के होम पेज पर Login to Rajsso लिंक पर जाना है। 
  • नीचे लिखे I forgot my password वाले लिंक पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही forget password का फॉर्म आएगा जिसमे आपको मोबाइल और ईमेल आईडी में से मोबाइल वाले ऑप्शन को चुनना है। 
  • इस फॉर्म में पहले आपको अपनी SSO ID यानी अपने जो अकाउंट पहले बनाया था उस ईमेल आईडी को इसमें भरना है। 
  • अब अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर जो अकाउंट बनाते समय आपने भरा था, उसको भरना है।  
  • आगे कैप्चा fill करना है और फॉर्म को सबमिट कर देना है। 
  • कुछ समय बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड आएगा। 
  • आपको ओटीपी कोड को डालकर वेरीफाई ऑप्शन पर क्लिक कर वेरीफाई करना है। 
  • वेरीफाई होते ही आपकी स्क्रीन पर SSO ID Password रिकवर करें का ऑप्शन आएगा। 
  • अब आपको अपना username डालकर नया पासवर्ड डालना है। 
  • आगे कन्फर्म पासवर्ड में आपको same पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है। 

Email ID से SSO ID Password रिकवर करे

यदि आप अपना SSO ID पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप अपनी रजिस्टर्ड Email ID के जरिए आसानी से पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं।

  • ईमेल आईडी से SSO ID पासवर्ड रिसेट करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब नीचे स्क्रॉल करके I forgot my password ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • कुछ सेकंड बाद, forget password का फॉर्म खुलेगा। 
  • इसमें आपको अपनी SSO ID भरनी है। 
  • अब नीचे आपको मोबाइल और ईमेल में से ईमेल आईडी ऑप्शन choose करना है। 
  • इसमें आपको अपनी पर्सनल ईमेल आईडी को भरकर नीचे कैप्चा कोड डालना है। 
  • लास्ट में सबमिट बटन पर क्लिक कर सबमिट कर देना है। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर पासवर्ड रिसेट का ऑप्शन आएगा। 
  • आपको username डालकर new password डाल कर सेव कर देना है। 

SMS से SSO ID Password रिकवर कैसे करें?

नीचे दी निम्नलिखित जानकारी से स्टेप बाय स्टेप अपना SSO ID Password रिकवर करें। 

  • यूजर को अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से SMS करना होगा। 
  • SMS करते समय आपको RJ SSO PASSWORD टाइप करना है। 
  • अब आपको 9223166166 मोबाइल नंबर पर sms को send करना है। 
  • SMS भेजने के बाद, आपके के मोबाइल नंबर पर पासवर्ड रीसेट से रिलेटिव नोटिफिकेशन आएगा।
  • अब आप अपना नया पासवर्ड डालकर easily अकाउंट लॉगिन कर सकते है 

नोट:- 

  • इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यह जरूरी है कि यूजर ने 07/09/2018 के बाद कम से कम एक बार तो SSO पोर्टल पर लॉगिन किया हो।

पूछे गए आवश्यक प्रश्न

  • मोबाइल नंबर SSO में रजिस्टर होना जरूरी है।
  • मजबूत पासवर्ड बनाएं और उसे किसी डायरी में नोट करे।
  • OTP किसी के साथ भी share न करें।

यदि मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है, तो आप रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के माध्यम से पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

हाँ, एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक SSO ID जुड़ी हो सकती हैं, लेकिन हर एक ID का पासवर्ड अलग होना चाहिए।

Similar Posts