Multiple SSO IDs Merge कैसे करें – Step By Step Guide
आज के डिजिटल दौर में सरकारी और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। कई बार ऐसा होता है कि एक ही व्यक्ति के नाम से अलग-अलग SSO ID (Single Sign-On ID) बन जाती हैं।
इससे सरकारी सेवाओं, योजनाओं और पोर्टल्स का इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। जिस वजह से Multiple SSO IDs को Merge करना बहुत जरूरी हो जाता है।
ऐसा करने से आपको सभी सरकारी और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ एक ही ID से मिल सकेगा।Multiple SSO IDs Merge कैसे करें – Step By Step Guide नीचे डिटेल में दी गई है।
ऑनलाइन Multiple SSO IDs Merge कैसे करे?
Multiple SSO IDs Merge करने के लिए आपको CITIZEN SSO ID को Govt. SSO ID merge करना होगा। आप नीचे दिए निम्नलिखित जानकारी से मदद ले सकते है।
- Multiple SSO IDs Merge करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको अपनी CITIZEN SSO ID को लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपको एडिट प्रोफाइल (Edit Profile) को open करना है।
- अब नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए Deactivate Account बटन पर क्लिक करना है।

- अकाउंट डीएक्टिवेट होने के बाद deactivate account कन्फर्मेशन पेज पर yes बटन पर क्लिक करना है।

- अब ओटीपी send करने का फॉर्म आएगा जिसमे ओटीपी भेजे बटन पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।

- ओटीपी कोड डालकर वेरीफाई करना है।
- आगे आपको अपना username और password डालना है।
- जिसके बाद अकाउंट deactivate करना चाहते है या नहीं का एक नोट लिखा आएगा।
- आपको yes ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब Alert ऑप्शन पेज पर शो होगा जिसमे ok पर क्लिक करना है।

- अब आपकी Citizen SSO ID, Govt SSO ID यानि Multiple SSO IDs Merge में merge हो जाएगी।
- अब आपके पास The Citizen SSO ID has been successfully merged into the Government SSO ID का SMS या Email आएगा।
नोट:- Citizen SSO ID Govt. SSO ID में merge होने के बाद अब आप Citizen SSO ID से लॉगिन नहीं कर पाएंगे। आपको Govt SSO ID से ही लॉगिन करना होगा।
Helpdesk
- SSO Helpdesk– 1800-180-6127
निष्कर्ष
कभी Citizen SSO ID, तो कभी Govt SSO ID और हर बार अलग-अलग लॉगिन करना न सिर्फ समय लेता है बल्कि काम को भी मुश्किल बना देता है। ऐसे में SSO ID Merge एक स्मार्ट और आसान solution है।
Multiple SSO ID Merge करने से आपकी सभी IDs एक ही प्लेटफॉर्म पर जुड़ जाती हैं, जिससे आपको हर सेवा का लाभ एक ही ID से मिल जाता है। यह प्रोसेस न केवल आपके डिजिटल काम को आसान बनाती है, बल्कि आपके डेटा को भी organized और सेफ रखता है।
आशा करते है कि आपको “Multiple SSO IDs Merge कैसे करें – Step By Step Guide” पसंद आई होगी। यदि आपको कोई भी समस्या आती है तो आप हेल्पडेस्क से हेल्प ले सकते है।
