SSO ID Services – राजस्थान सरकार की ऑनलाइन सेवाओं की पूरी जानकारी !
SSO ID सिर्फ एक लॉगिन सिस्टम नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से आप कई महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं (SSO ID Services) का लाभ ले सकता है। चाहे आप एक आम नागरिक हों, अपना व्यापार करते हों या सरकारी कर्मचारी हों। हर वर्ग के लिए अलग-अलग सेवाएँ अवेलेबल की गई हैं।
SSO Portal पर सेवाएँ बेस्ट तरीके से organized की गई हैं कि हर व्यक्ति पोर्टल पर अपनी जरूरत के हिसाब से सही category चुनकर सेवा का लाभ उठा सकता है।
पेंशन, प्रमाण पत्र, जमीन रिकॉर्ड से लेकर व्यापार पंजीकरण और सरकारी कर्मचारी की वेतन पर्ची तक कई सुविधाएँ इसी प्लेटफॉर्म से जुड़ी हैं।
आइए अब विस्तार से समझते हैं कि SSO ID Services कितने प्रकार की हैं और किस category में कौन-कौन सी Services आती हैं।
SSO ID Services क्या है?
SSO (Single Sign-On) एक डिजिटल आईडी है। इसे बनाने के बाद आपको अलग-अलग सरकारी वेबसाइट पर बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होती। आप एक ही यूज़रनेम और पासवर्ड से कई सेवाओं में लॉगिन कर सकते है। एसएसओ आईडी सर्विसेज कई तरह की होती है जिनकी जानकारी नीचे डिटेल में दी गई है।
Types of SSO ID Services
SSO Portal की सेवाओं को लगभग तीन मुख्य भागों में बाँटा गया है:-
- Citizen (आम जनता के लिए) – G2C Services
- Udhyog (व्यापारियों के लिए) – G2B Services
- Govt. Employee (सरकारी विभागों के बीच) – (G2G Services)
1. Citizen (आम जनता के लिए) – G2C Services
ये सेवाएँ सीधे राजस्थान के आम नागरिकों के लिए हैं। जैसे:- किसान, छात्र, मजदूर, बुजुर्ग, महिलाएँ या नौकरी की तैयारी कर रहे युवा। इसके लिए आम नागरिक को Citizen में लॉगिन करना है और सेवाओं का लाभ उठाना है। जैसे:-
- जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र
- जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र
- वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन
- जमीन की जमाबंदी/खसरा देखना
- बिजली और पानी का बिल भरना
- सरकारी नौकरी के फॉर्म भरना
- छात्रवृत्ति आवेदन
2. Udhyog (व्यापारियों के लिए) – G2B Services
इसमें वो लोग आते है जो अपना खुद का व्यापार या बिजनेस करते है। जैसे:- कोई व्यापार, दुकान, कंपनी, फैक्ट्री या छोटा-बड़ा व्यवसाय। अगर आप भी एक बिजनेसमैन है या व्यापारी है तो आप Udhyog category में रजिस्ट्रेशन कर अपने व्यापार से जुड़ी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते है। जैसे:-
- दुकान या कंपनी का रजिस्ट्रेशन
- व्यापार लाइसेंस बनवाना
- सरकारी टेंडर भरना
- सब्सिडी योजनाओं के लिए आवेदन
- श्रम विभाग पंजीकरण
- कर (Tax) से जुड़ी सेवाएँ
3. Govt. Employee (सरकारी विभागों के बीच) – (G2G Services)
ये ऑप्शन केवल Govt. Employee के लिए है। जब कोई सरकारी कर्मचारी SSO Portal पर “Government Employee” के रूप में लॉगिन करता है, तो उसे अपने विभाग से जुड़ी विशेष (Specific) सेवाएँ मिलती हैं।
इन सेवाओं का संबंध अक्सर एक सरकारी विभाग से दूसरे विभाग के बीच जानकारी साझा करने से होता है। जैसे:- एक सरकारी विभाग दूसरे विभाग के साथ डेटा, रिकॉर्ड और जानकारी साझा करता है। इसमें निम्नलिखित Services आती है। जैसे:-
- कर्मचारी की सर्विस बुक और सेवा रिकॉर्ड
- वेतन पर्ची (Salary Slip)
- अवकाश (Leave) आवेदन और स्वीकृति
- पेंशन और GPF/NPS details
- विभागीय रिपोर्ट और योजना मॉनिटरिंग
- ऑनलाइन फाइल और दस्तावेज़ प्रबंधन
महत्वपूर्ण नोट
SSO ID बनाते समय अपना मोबाइल नंबर और ईमेल सही दर्ज करना जरूरी है, क्योंकि लॉगिन और जरूरी सूचनाएँ उसी पर आती हैं। यदि आपका मोबाइल नंबर बदल गया है तो प्रोफाइल में जाकर उसे अपडेट कर लें, ताकि भविष्य में लॉगिन में समस्या ना आए।
सभी Services तुरंत Accept (स्वीकृत) नहीं होतीं, कुछ आवेदन संबंधित विभाग द्वारा जांच के बाद ही मंजूर किए जाते हैं। यदि SSO ID Services से जुड़ा ऑनलाइन प्रोसेस समझ में न आए तो आप अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र से सहायता ले सकते है।
हेल्पडेस्क
- ईमेल एड्रेस: [email protected]
- कांटेक्ट नंबर: 0141-5153222
