SSO ID Recover – SSO ID वापस पाने की संपूर्ण जानकारी

क्या आप अपनी SSO ID या पासवर्ड भूल गए हैं और समझ नहीं आ रहा कि दोबारा लॉगिन कैसे करें? अगर हाँ, तो यह गाइड आपके लिए है। SSO Portal Rajasthan पर SSO ID Recover करना मुश्किल नहीं है, बस सही प्रोसेस जानना जरूरी है।

इस पोस्ट में हम Citizen, Udyog और Govt Employee सभी के लिए आसान स्टेप्स में पूरी रिकवरी प्रोसेस बताएंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना अकाउंट फिर से एक्सेस कर सकें। विस्तार से जाने पूरा प्रोसेस – SSO Portal Rajasthan पर SSO ID Recover करें ! लेकिन कैसे?

How to Recover SSO ID? SSOID कैसे प्राप्त करें?

  • SSO ID Recover करने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाना है। 
  • इसके बाद होम पेज में आपको Login to Rajsso लिंक पर क्लिक करना है। 
  • अब लॉगिन फॉर्म ओपन होते ही आपको I forgot my digital identity ssoid लिंक पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही स्क्रीन पर forgot Password का फॉर्म ओपन होगा। 
  • इसमें आपको लगभग तीन ऑप्शन Citizen, Udyog और Govt. Employee मिलेंगे। 
  • आपको अपनी आवश्यकता के हिसाब से इसे चुन लेना है। 
  •  SSO Portal Rajasthan पर SSO ID Recover करने के लिए Citizen choose करने पर आपको तीन ऑप्शन मिलते है।
  • जन आधार 
  • आधार 
  • गूगल 
  • आपको इनमे से किसी भी एक ऑप्शन को चुनना है और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर देना है। 
  • अब आपको अपना नया पासवर्ड डालकर सेव कर लेना है आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा।  
  • यदि आपका कोई बिजनेस है तो आपको Udyog को चुनना है। 
  • इसमें आपके पास दो ऑप्शन उद्योग आधार और SA आएंगे। 
  • इनमे से कोई एक ऑप्शन चुनकर आप अपना SSO ID Recover कर सकते है। 
  • परन्तु अगर आप govt. employee है तो आपको govt. employee को choose करना है।
  • फिर आप SIPF नंबर डालकर अपना  SSO ID Recover कर सकते है। 

SMS से SSO ID Recover कैसे करें?

यदि आप अपनी SSO Id भूल गए है तो आप SMS से भी एसएसओ आईडी रिकवर कर सकते है। SSO ID Recover करने के लिए नीचे दी निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़ना है और स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है। 

  • SSO ID रिकवर करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजना होगा। 
  • SMS में लिखें: RJ SSO
  • यह SMS आपको 9223166166 नंबर पर भेजना है। 
  • SMS भेजने के बाद आपको SSO ID रिकवरी से संबंधित सारी लगभग सारी जानकारी प्राप्त होगी।

नोट :- SMS केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही भेजें। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए जरूरी है कि आपने 07/09/2018 के बाद कम से कम एक बार SSO पोर्टल पर जरूर लॉगिन किया हो।

पूछे गए जरूरी प्रश्न 

Citizen option चुनने पर Jan Aadhaar, Aadhaar या Google में से कोई एक ऑप्शन choose करना है। फिर सही जानकारी भरकर OTP verify करना है औरनया पासवर्ड सेट करके अकाउंट लॉगिन करना है।

यदि आपका बिजनेस है, तो Udyog ऑप्शन चुनना है। इसमें Udyog Aadhaar या SA option दिखाई देगा। आपको संबंधित जानकारी भरकर verification पूरा करना है। जिसके बाद आप अपनी SSO ID दोबारा प्राप्त कर सकते है।

सरकारी कर्मचारियों को Govt Employee ऑप्शन चुनना होता है। इसके बाद SIPF नंबर और संबंधित जानकारी भरकर OTP verification करना है। फिर Verification के बाद SSO ID रिकवर हो जाती है।

नोट:- यदि आपको SSO Portal Rajasthan पर SSO ID Recover करने में कोई भी समस्या आती है तो हेल्पडेस्क में जाकर मदद ले सकते है।

Similar Posts