Jan Soochna Portal 2026 – राजस्थान सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी
यह एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहाँ वार्ड से लेकर पंचायत और जिला स्तर तक की लगभग सारी सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर दी जाती है। इस पोर्टल का मकसद है कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं की सही और पूरी जानकारी आसानी से मिल सके।
इस पोर्टल पर लगभग 117 विभाग, 351 योजनाएँ और लगभग 749 टाइप्स की सूचनाएँ अवेलेबल है। Jan Soochna Portal पर आप योजनाओ की जानकारी, लाभार्थी, पात्रता, और योजनाओ की पहुँच आदि की जानकारी जान सकते है।
जन सूचना पोर्टल क्या है?
जन सूचना पोर्टल राजस्थान सरकार की एक वेबसाइट है, जहाँ आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाती है। यह सूचना का अधिकार (RTI Act 2005) के तहत जनता को जानकारी देने के लिए शुरू किया गया है।
Jan Soochna Portal पर योजनाओं की जानकारी कैसे चेक करे?
आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके योजनाओं की जानकारी जान सकते है। जैसे:-
- Jan Soochna Portal से जुडी योजनाओ की जानकारी जानने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ पर जाना है।
- अब होम पेज पर आपको योजनाओ की जानकारी बटन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही Rules For Eligibility Of Schemes Of Departments का एक फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में Eligibility Departments (पात्रता विभाग) में जिस विभाग/डिपार्टमेंट के बारे में जानना चाहते है उसको चुनना है।

- नीचे Schemes में आपको उस Schemes को चुनना है जिसके बारे में आप जानना चाहते है।
- दोनों ऑप्शन भरने के तुरंत बाद ही योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के शर्तें लिस्ट नीचे ओपन हो जाएगी।

- इस लिस्ट में योजना से जुडी निम्नलिखित जानकरी होगी। जैसे: –
- Eligibility Rules / पात्रता के नियम
- Documents Required / आवश्यक दस्तावेज
- Where to apply / आवेदन कहां करें
- वेबसाइट का URL
- अब उस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको लिस्ट में दिए वेबसाइट का URL पर क्लिक करना है।
- योजना से जुड़ा पोर्टल ओपन हो जाएगा।
- आपको आवेदन/अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- फॉर्म ओपन होने पर मांगी गई जानकारी को भरकर सबमिट करना है।
- जानकारी सही होने पर आवेदन वेरीफाई हो जाएगा जिसके बाद आप योजना का लाभ ले सकते है।
योजनाओं के लाभार्थी
किसी भी योजना का लाभ लेने से पहले आपको ये पता होना जरूरी है कि आप उस योजना के पात्र है या नहीं। इसके लिए आपको योजनाओं के लाभार्थी लिस्ट चेक करनी होगी जिसकी जानकारी नीचे डिटेल में दी गई है।
- इसके लिए आपको Jan Soochna Portal होम पेज पर दूसरे ऑप्शन योजनाओं के लाभार्थी पर क्लिक करना है।

- अब आपकी स्क्रीन पर Department और Scheme ये दो ऑप्शन आएँगे।


- आपको अपनी जरूरत के हिसाब से विभाग को चुनकर स्कीम को चुनना है।
- अब योजना आपके सामने ओपन होगी।
- इसके बाद आपको यह चुनना होगा कि आप उस योजना से जुड़ी कौन-सी जानकारी देखना चाहते हैं — जैसे लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति, पात्रता नियम आदि।
- क्लिक करते ही नीचे की तरफ एक लिस्ट ओपन होगी जिसमे आप योजनाओं के लाभार्थी की जानकारी चेक कर सकते है।
- कुछ योजनाओ के लाभार्थी के बारे में जानने के लिए आपको मांगी गई निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी। जैसे:- आधार नंबर, फ़ोन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जीएसटी नंबर, एड्रेस आदि।
- सही जानकारी भरने के बाद आप आसानी से अपना नाम या अपने क्षेत्र के लाभार्थियों की सूची देख सकते हैं।
योजनाओं की पात्रता
- Jan Soochna Portal परScheme Eligibility चेक करने के लिए आपको पोर्टल में योजनाओं की पात्रता बटन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपको अपना Jan Aadhaar Number भरना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

- जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपके जन आधार से जुड़ी जानकारी के आधार पर यह दिखाया जाएगा कि आप किन-किन योजनाओं के लिए पात्र हैं।
- इस तरह आप पात्र योजनाओं में आवेदन कर उसका लाभ उठा सकते है।
- इसके अलावा आपको नीचे विभिन्न विभाग (Department) लिस्ट दिखाई देगी, जैसे:- Social Justice and Empowerment Department, Department of School Education, Higher & Technical Education आदि।

- आपको अपनी जरूरत के अनुसार संबंधित विभाग (Department) पर क्लिक करना है।
- अब उस विभाग के अंदर आने वाली योजनाओं (Schemes) की सूची ओपन होगी।
- अपनी योजना चुनें, फिर “Eligibility Rules” (पात्रता नियम) या पात्रता से जुड़ा ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपसे जन आधार नंबर (Jan Aadhaar Number) माँगा जाएगा।
- सही जन आधार नंबर भरकर Submit बटन पर क्लिक करना है।
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपकी पात्रता से जुड़ी जानकारी और योजना की शर्तें स्क्रीन पर open हो जाएंगी।
- इस तरह आप आसानी से जान सकते हैं कि आप किसी विशेष योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
योजनाओं की पहुँच
- आपको सबसे पहले Jan Soochna Portal Rajasthan https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ पर जाना है।
- अब सबसे लास्ट बटन योजनाओं की पहुँच पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही एक फॉर्म स्क्रीन पर ओपन होगा।
- इस फॉर्म में आपको Department, उससे जुडी हुई Schemes और Financial Year की जानकारी भरनी है।

- जानकारी भरते ही तुरंत नीचे की तरफ योजना से जुड़ी District Wise List ओपन हो जाएगी।

- लिस्ट में निम्नलिखित जानकारी होगी। जैसे:-
- Total Targeted Beneficiary – कुल लक्षित लाभार्थी
- Total Actual Beneficiary – वास्तव में लाभ प्राप्त करने वाले
- Remaining Beneficiary – अभी शेष लाभार्थी
- यानी अगर किसी जिले में Target 100 था और Actual 60 लोगों को लाभ मिला, तो Remaining 40 दिखाया जाएगा।
- लिस्ट से आपको पता चलता है कि किस जिले में योजना का कितना लाभ दिया गया है और कितने लोग अभी बाकी हैं।
हेल्पडेस्क
- Toll Free Number :18001806127
Email Id : jansoochna[at]rajasthan[Dot]gov[Dot]in
पूछे गए कुछ जरूरी प्रश्न
महत्वपूर्ण नोट
जन सूचना पोर्टल पर जानकारी अपडेट होती रहती है। किसी भी दूसरी वेबसाइट की इनफार्मेशन पर भरोसा करने की बजाय main portal पर चेक करे। ये पोर्टल केवल इनफार्मेशन प्रोवाइड करता है। योजना से जुडी जानकारी के लिए आपको योजना की रियल वेबसाइट पर जाना होगा।
